उत्तर प्रदेशराज्य

जिम ट्रेनर से शादी करना चाहती थी पत्नी, प्यार में पार की सारी हदें! गाजियाबाद में सुबह घर में घुसकर बॉयफ्रेंड ने पति पर किया चाकू से हमला

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 में पत्नी के जिम ट्रेनर के साथ लव अफेयर का पता चलने के बाद एक पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 26 अक्टूबर की सुबह आरोपी ने घर में घुसकर पति पर चाकू से कई वार किए. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

सुबह घर में घुसकर किया हमला

यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी, वसुंधरा सेक्टर-1 की है. पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे शशांक कंथरिया पर उस समय हमला हुआ, जब उनकी पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकल रही थीं. इसी दौरान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में घुसा और शशांक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल शशांक को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रताप सिंह फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में ट्रेनर है. प्रिया पिछले 7-8 महीने से इसी जिम में एक्सरसाइज करने जाती थीं. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. पुलिस के मुताबिक, प्रताप ने पूछताछ में बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. शशांक को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था.

फ्लैट बदलने से पहले बनाई हत्या की साजिश

पुलिस का कहना है कि रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद शशांक दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे. जांच के मुताबिक, 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया की मुलाकात हुई थी. इसी दौरान दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने की बात की. अगले दिन प्रताप चाकू लेकर घर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, प्रिया ने पहले से गेट खोल रखा था, जिसके बाद प्रताप ने शशांक पर हमला किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button