बिहारराज्य

दरभंगा के मनीगाछी में सड़क हादसे में घायल पेंटर की डीएमसीएच में मौत, ईरिक्शा चालक फरार

मनीगाछी थाना क्षेत्र के राघोपुर चौक पर एक अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय पेंटर गुलगुल मंडल की मंगलवार देर शाम डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वह राघोपुर वार्ड छह निवासी स्वर्गीय जीवन मंडल के पुत्र थे। सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।

ईरिक्शा की ठोकर से हादसा

मृतक के पुत्र निवास मंडल ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम उनके पिता मकान पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान राघोपुर दक्षिणी चौक पर एक ईरिक्शा ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुलगुल मंडल को मनीगाछी पीएचसी में भर्ती कराया।

मनीगाछी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

यहां 13 दिनों तक उनका उपचार चला, लेकिन मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में वह इकलौते कमाऊं सदस्य थे और उनका एकमात्र पुत्र है।

मुआवजे की मांग

परिवार के इकलौते कमाऊं सदस्य की अचानक मौत से स्वजन की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। व्यथित स्वजन ने प्रखंड और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

स्वजन ने बताया कि रोजाना की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था, इसलिए अधिकारियों को जल्द मुआवजा देने की पहल करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button