अंतर्राष्ट्रीय
नेपाल में जलप्रलय: बिहार में गंडक का जलस्तर घटा

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उफनने वाली बिहार की गंडक नदी का जलस्तर गुरुवार से घटने लगा। पड़ोसी देश के साथ संयुक्त बाढ़ प्रबंधन योजना की मांग करते हुए राजनीतिक दलों ने राज्य में बाढ़ की समस्या पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नेपाल की सीमा से लगे उत्तर बिहार के कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।उन्होंने कहा, ‘नेपाल में बाढ़ के मद्देनजर मैंने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी सहित बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। मैंने संभावित प्रभाव, आवश्यक एहतियाती उपायों, सुरक्षा और राहत और बचाव कार्यों के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हो रही है।









