राष्ट्रीय
नेपाल में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, तीन नदियां उफान पर; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नेपाल के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद तीन बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के कारण बुधवार को अधिकारियों ने इस हिमालयी देश के मध्य, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के अनुसार दो सितंबर को सुबह छह बजे तक सिंधुली जिले में सुन कोशी नदी, गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी और डडेलधुरा में महाकाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था। प्रभाग ने मंगलवार को बताया कि लामजुंग जिले में मार्स्यांगदी नदी का जलस्तर रात 11 बजकर 15 मिनट पर भुकुंडेबेसी जलस्तर निगरानी केंद्र में खतरे के निशान के ऊपर दर्ज किया गया।









