बिहारराज्य

नेपाल से आए पानी ने बिहार में बढ़ाई टेंशन, गंडक बैराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक पानी, कालीघाट में जलभराव

नेपाल के देवघाट से गंडक नदी में पानी का प्रवाह बढ़ने के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर दबाव बढ़ गया है।

रविवार सुबह आठ बजे बैराज के अपस्ट्रीम में 4.04 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं डाउनस्ट्रीम में भी 4.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

बैराज के अपस्ट्रीम का जलस्तर 361.90 फीट और डाउनस्ट्रीम का जलस्तर 360.40 फीट दर्ज किया गया। सुबह 7:05 बजे नेपाल के देवघाट में गंडक का डिस्चार्ज 5.91 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया।

गंडक का जलस्तर बढ़ने से नगर के कालीघाट इलाके में भी स्थिति बिगड़ने लगी है। कालीघाट के कई घरों में पानी घुस गया है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग पानी बढ़ने को लेकर चिंतित हैं।

WhatsApp Image 2026-09-27 at 8.07.48 AM

बैराज के ईएमसी और एमडब्ल्यूसी से पानी का डिस्चार्ज शून्य दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार नदी के जलस्तर और प्रवाह की निगरानी कर रहे हैं।

गंडक बैराज वाल्मीकिनगर

तारीख- 27/09/2026. समय- सुबह 8:00 बजे

  • बैराज के अपस्ट्रीम (U/S) में डिस्चार्ज- 4,04,000 क्यूसेक
  • बैराज के अपस्ट्रीम (U/S) का जलस्तर- 361.90 फीट
  • बैराज के डाउनस्ट्रीम (D/S) का जलस्तर- 360.40 फीट
  • E.M.C- शून्य क्यूसेक
  • M.W.C- शून्य क्यूसेक
  • डाउनस्ट्रीम (D/S) डिस्चार्ज- 4,04,000 क्यूसेक (S)
  • देवघाट (नेपाल) में सुबह 07:05 बजे डिस्चार्ज 5,91,200 क्यूसेक
  • ट्रेंड (R)
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button