लाइफस्टाइल

रागी से बनाएं जालीदार और स्पॉन्जी ढोकला, स्वाद के साथ शरीर को मिलेगा कैल्शियम और प्रोटीन, नोट करें विधि

सुबह या शाम के नाश्ते में अगर आप स्वादिष्ट के साथ कुछ हेल्दी भी खाना चाहते हैं, तो रागी ढोकला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रागी पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है और इसमें कैल्शियम व प्रोटीन भी पाया जाता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से जालीदार, सॉफ्ट और स्पॉन्जी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं रागी ढोकला बनाने की आसान विधि।

रागी आटा 90 ग्राम, सूजी 120 ग्राम,  नमक 1 चम्मच, दही 1 कप, अदरक मिर्च पेस्ट 1 चम्मच, पिसी चीनी 1 बड़ा चम्मच, तेल 3 बड़े चम्मच, ईनो 1.5 चम्मच, सरसों के दाने आधा छोटा चम्मच, दो हरी मिर्च, तिल का तिल 1 चम्मच, नारियल ताज़ा नारियल, हरा धनिया

रागी का ढोकला बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी आटा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आप इसमें डेढ़ कप पानी डालें और अच्छी तरह से व्हिस्क करते हुए बिना लम्प्स वाला बैटर तैयार करें। अब इसमें नमक, अदरक मिर्च पेस्ट, पिसी चीनी और एक चम्मच तेल डालकर फिर से अच्छे से मिलाएं और बीस मिनट तक ढककर रख दें।
  • दूसरा स्टेप: अब, एक कंटेनर को चारों तरफ से ग्रीस कर लें और फिर रागी के बैटर में एक चम्मच इनो डालें और अच्छी तरह से मिलाकर, बैटर को कंटेनर में डालें।
  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करते हुए हुए एक बड़ी कड़ाही में पानी रखें और उसके ऊपर बैटर वाला कंटेनर रख दें। अब इसे ढककर बीस मिनट तक पकाएं। गैस की आंच मीडियम से स्लो रखें। बीस मिनट बाद एक टूथपिक को बैटर में डालकर चेक करें की वह पक गया है या नहीं। जब ये पक जाए तब गैस बंद कर दें।
  • चौथा स्टेप: जब कंटेनर ठंडा हो जाए तो उसे थाली पर उल्टा रखें, इससे ढोकलाआसानी से निकल जायेगा। अब उसे अपनी मन पसंद के शेप में कट करें। अब एक करछी में राई, करी पत्ता, तिल से तड़का दें और फिर इस तड़के को ढोकला के ऊपर डालें। आपका रागी का ढोकला बनकर तैयार है। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। इसके अलावा, अगर आप बेसन का ढोकला बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी फॉलो करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button