पंजाबराजनीति

**पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं**।

फिल्लौर (जालंधर), 19 जून: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने गांव नगर में हाईवे पर जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी संबंधी समस्या का जायजा लेने के लिए मौके का निरीक्षण किया। मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस अवसर पर पंजाब सरकार की लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस दौरान एसडीएम फिल्लौर, तहसीलदार, बीडीपीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

श्री गढ़ी ने गांव मियोंवाल के उस दलित युवक के परिवार के साथ भी दुख साझा किया, जिसकी हाल ही में एक टिप्पर की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी।

इस दौरान गांव मोरों में उनके प्रयासों से खेल मैदान की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

अपने दौरे के दौरान चेयरमैन श्री गढ़ी ने गांव अकालपुर स्थित डेरा ब्रह्म दास में माथा टेककर गद्दीनशीन बाबा जसपाल सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने डेरा बाबा मेला राम में भी नतमस्तक होकर संत परमजीत दास जी का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने श्री राम मंदिर कुटिया, गोराया में भी माथा टेका और प्रदेश के लोगों की प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्य संयुक्त सचिव प्रिंसिपल प्रेम कुमार, पार्टी नेता हरजिंदर कौर संधू, अंग्रेज सिंह, कमलेश कुमार, जगदीश सिंह रामा, सरपंच हरदीप सिंह, किरपाल सिंह पाली तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button