**पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री राजिंदर सिंह बसंत की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित**।

पंजाब खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री राजिंदर सिंह बसंत की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक बचत भवन, मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों श्री प्रणव धवन (अमृतसर), श्री राजेंद्र मोहन (पटियाला), श्री रिक्की मनोचा (जालंधर) तथा श्री जसप्रीत सिंह काका (माछीवाड़ा, लुधियाना) सहित अन्य सदस्यों ने पंजाब सरकार द्वारा नव-नियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और राज्य स्तरीय सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक अशोक पराशर पप्पी, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, जिला योजना समिति के चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह खंगूड़ा, सीनियर वाइस चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, चेयरमैन राजू कनौजिया, चेयरमैन केशव वर्मा, डायरेक्टर रविंदरपाल सिंह पाली तथा आप नेता राज कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चेयरमैन राजिंदर सिंह बसंत ने पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त विभिन्न पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। इनमें राज्य सदस्य भूपिंदर सिंह टक्कर, अरुण कुमार मल्होत्रा, गुरचरण सिंह चन्न, मोहिंदर सिंह परुथी, डॉ. गुरप्रीत सिंह बब्बर सहित विभिन्न जिलों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन शामिल रहे।
अपने संबोधन में राजिंदर सिंह बसंत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में खत्री-अरोड़ा बिरादरी की संख्या काफी बड़ी है और यह समाज राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि वह पूरी बिरादरी को साथ जोड़कर आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरे पंजाब के जिला चेयरमैनों और जिला वाइस चेयरमैनों से भी इस मिशन में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।









