पंजाबराज्य

रेप के बाद बच्ची को झाड़ियों में फेंका, मां का प्रेमी गिरफ्तार

गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के पास एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर और लहूलुहान हालत में मिली बच्ची को समाजसेवियों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनके 5 बच्चे हैं। करीब डेढ़ माह पहले उनकी पत्नी 3 साल की मासूम को लेकर मलोट चली गई थी। इसके बाद से बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पिता ने इस दर्दनाक घटना के लिए अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। समाजसेवी रायण सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक लावारिस बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली। समाजसेवियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल पहुंचाया । गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. रश्मि चावला ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बच्ची की देखरेख में जुटी है। प्राथमिक जांच में बच्ची के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ बर्बरता की पुष्टि होती है। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को दबोच लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button