पंजाबराज्य

विधायक नीना मित्तल से मिले मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजपुरा पहुंचे। उन्होंने सावन माह के दौरान पहले प्राचीन शिव मंदिर नलास में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह राजपुरा में विधायक नीना मित्तल के निवास पर पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक नीना मित्तल के निवास पर पहुंचने पर नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान रितेश बंसल, उपप्रधान कल्पना कुकरेजा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने सिसोदिया को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की। वहीं, विधायक नीना मित्तल ने सिसोदिया के राजपुरा पहुंचने को पारिवारिक मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के साथ उनके परिवार के पुराने एवं पारिवारिक संबंध हैं। नीना मित्तल ने कहा कि सिसोदिया का यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान रमेश पहूजा, जनरल सेक्रेटरी गगन शंटी सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button