
लुधियाना, 22 दिसंबर:
विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक छीना ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल से मांग की कि दक्षिणी हलके में सब तहसील न होने के कारण आस-पास के लोगों को कामकाज करवाने के लिए गांव गिल जाना पड़ता है। चूंकि गांव गिल काफी दूर है, इसलिए लोगों का समय बर्बाद होता है और उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
-
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
September 19, 2026
विधायक छीना ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को पहले भी विधानसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हलके में फायर स्टेशन और ईशर नगर में 66 केवी सब स्टेशन बनाने की भी मांग की गई है।
विधायक छीना ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिणी हलके के कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह छीना भी उनके साथ मौजूद थे।









