राष्ट्रीय

24 दिन बाद भी FIR नहीं, रामलीला मैदान के ‘शुद्धीकरण’ पर खड़गे ने नड्डा को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में अपनी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए कथित ‘शुद्धीकरण’ के मामले में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। खड़गे ने कहा कि इस गंभीर घटना को लेकर सदन में दिए गए आश्वासन की याद दिलाते हुए उन्होंने नड्डा से तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है।

खड़गे ने पत्र में कहा कि उनकी हल्द्वानी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में ‘शुद्धीकरण’ की घटना हुई थी। उनके मुताबिक, इस घटना को 24 दिन बीत जाने के बावजूद इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे गंभीर और घृणित घटना बताते हुए कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button