राष्ट्रीय
यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में हुई। फाइनेंसर जिम में एक्सरसाइज करने के बाद बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है।









