राज्यपाल यमुनानगर तो सीएम कुरूक्षेत्र में करेंगे ध्वजारोहण

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 15 अगस्त को यमुनानगर में आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर ध्वजारोहण करेंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव ने गुरुवार को स्वतंत्रता समारोह को लेकर प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों को जारी कर दिया।
77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य सचिव के अनुसार कृषि मंत्री कंवर पाल कैथल में, कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा पानीपत में, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, राज्य मंत्री बिशंभर सिंह चरखी-दादरी में, मंत्री बनवारी लाल गुरुग्राम में, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता हिसार में, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा जींद में, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पलवल में, कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा सोनीपत में, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल अंबाला में, डॉ.अभय सिंह यादव फरीदाबाद में, सुभाष सुधा करनाल में, वित्त मंत्री जेपी दलाल रोहतक में, राज्य मंत्री संजय सिंह नूंह में, सांसद धर्मबीर भिवानी में, सांसद रामचंद्र जांगड़ा झज्जर में, सुभाष बराला सिरसा में, सांसद कृष्ण लाल पंवार महेंद्रगढ़ में तथा विधायक सत्यप्रकाश जरावता रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर होने वाले 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर ध्वजारोहण करेंगे।