बिहार

8वीं बार तिरंगा फहराकर यूपी के सीएम योगी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लखनऊः Independence Day 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 8वीं बार झंडा फहराया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। सीएम योगी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातर आठवीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहरण किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति उत्तर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। यह सीएम योगी द्वारा 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत रहने का परिणाम है कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यह उपलब्धि जनता के विश्वास और अटूट प्रेम से हासिल हासिल की।

इस मौके पर अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि मंदिर निर्माण के साथ भारतीय जनआस्था के पांच शताब्दी के संकल्प की सिद्धि हुई है।   योगी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस वर्ष भारतीय स्वाधीनता संग्राम के ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष प्रारंभ हुआ है। प्रदेश में वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के महानायकों का स्मरण किया जाएगा। हमारा तिरंगा भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। 13 से 15 अगस्त तक‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button