हरियाणा

राकेश तंवर:हर मोर्चा पर विफल रही है भाजपा सरकार

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: BJP government has Failed: कांग्रेस इलेक्शन कमेटी हरियाणा के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तंवर पृथला ने अपने चुनावी अभियान के तहत आज आज दर्जन से अधिक गावों का दौरा कर भाजपा सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां किसान भुखमरी के कगार पर है वहीं प्रदेश में बेराजगारी के चलते युवाओं का भविष्य अंधकरमय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा द्वारा समूचे हरियाणा में निकाले जाने वाली पद-यात्रा निश्चित तौर पर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगी क्योंकि यात्रा में जुट रही भीड इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता बहन सैलजा को हरियाणा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है और उनके मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में समानता से हर वर्ग का कल्याण व विकास होगा। इस अवसर पर लोगों द्वारा उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

राकेश तंवर ने राज्य में व्याप्त बेराजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पक्की नौकरी लगाना तो दूर, हरियाणा में भाजपा सरकार ने पक्की नौकरियों को ही कच्चे में बदल दिया है। अग्निपथ योजना व कौशल रोजगार निगम ने हरियाणा के हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। हालात यह हैं कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कौशल निगम के जरिये बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया। 10 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरी समाप्त कर दी हैं और 2 लाख सरकारी पद खाली पडे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button