पंजाब
पंजाब में किसानों ने सड़क पर फेंकी बासमती ,सस्ती खरीद पर भड़के किसान

फिरोजपुर। पंजाब के अमृतसर में शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सडक़ों पर बासमती फेंककर प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बासमती लेकर जिलाधीश ऑफिस में पहुंचे थे।
यहां उन्होंने पहले अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उसके बाद उन्होंने ऑफिस के बाहर सडक़ पर बासमती फेंकनी शुरू की। इसके बाद बासमती फेंकते हुए भंडारी पुल तक गए। उन्होंने करीब साढ़े तीन किलोमीटर एरिया तक बासमती फेंकी। उनका कहना था कि प्राइवेट कंपनियां किसानों से सस्ते में चावल खरीद रही हैं। इसके बाद महंगी दरों पर चावल को बाजार में बेचा जा रहा है।









