पंजाब

ईडी ने भारत भूषण आशु के करीबी की संपत्ति की जब्त

पंजाब में 2000 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले में ईडी जालंधर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. 27 सितंबर को ईडी ने कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी राजदीप सिंह नागरा की 22.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली है.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लुधियाना, मोहाली और खन्ना में एक घर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। अचल संपत्तियों में ईडी ने एफडीआर, सोने के आभूषण, बुलियन और बैंक खातों की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 22.78 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो टेंडर घोटाले के पैसे से पैदा हुई है। ईडी की टीम पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और राजदीप सिंह नागरा के करीबियों और उन ठेकेदारों की जांच कर रही है जिनके माध्यम से टेंडर घोटाले का पैसा काले से सफेद में बदला गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button