पंजाब

बदल रहा मौसम ने किसानों की सुखा दी सांसें

जहां कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. वहीं, अब पंजाब और हरियाणा में भी कल रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इस मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. क्योंकि खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल तेज हवाओं के कारण बिछ गई है.

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान-
वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला, पठानकोट और मोहाली में कल रात से भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण शहरों की सड़कों पर पानी जमा हो गया. इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश से खेतों में भी पानी भर गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में आज (शुक्रवार) राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button