वन खेलों में हमीरपुर ओवरऑल चैंपियन

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एंड ड्यूटी मीट 2024 में हमीरपुर वृत्त ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, धर्मशाला वृत्त रनरअप रहा। राज्य स्तरीय स्पोट्र्स मीट में नाहन की मनीषा व हमीरपुर की अंकिता बेस्ट महिला एथलीट तथा मंडी के कुलविंद्र सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट रहे। वन विभाग की राज्य स्तरीय खेलों में 13 वन वृत्तों के 800 वन कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बार खेलों में एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट शामिल किए गए थे। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने खेलों के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वन विभाग ने कृषि मंत्री को ईको टूरिज्म सोसाइटी की ओर से सरकार के नाम 34 लाख रुपए का चेक भी भेंट किया। इस दौरान पीसीसीएफ डा. पवनेश शर्मा, मुख्य वन अरण्यपाल ई. विक्रम, डीएफओ हैडक्वार्टर राहुल शर्मा, डा. संजीव शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।








