MSP खत्म करने का भाजपाई षडयंत्र बेनकाब! -रणदीप सिंह सुरजेवाला

BJP’s conspiracy to end MSP exposed: रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाया हे की हरियाणा-पंजाब के किसानों – खेत मजदूरों – आढ़तियों – मंडी मजदूरों – राईस मिल मालिकों को भाजपा ‘‘किसान आंदोलन’’ की सजा दे रही है। तीन खेती विरोधी काले कानूनों को आंदोलन कर खत्म करवाने व मोदी सरकार को झुकाने का बदला हरियाणा-पंजाब से लिया जा रहा है। इस षडयंत्रकारी मिलीभगत में हरियाणा व पंजाब की सरकारें शामिल हैं।
भाजपा के इस षडयंत्र के छः पहलू हैंः-
o ‘‘फूड व फर्टिलाईज़र सब्सिडी’’ को ही काट दिया जाए।
o MSP पर धान की फसल खरीदी न कर MSP को चोर दरवाजे से खत्म कर दिया जाए।
o हरियाणा-पंजाब के किसानों की MSP पर धान खरीद के रजिस्ट्रेशन में ही कटौती कर दी जाए।
o हरियाणा-पंजाब की खेती को कम करने के लिए डीएपी-यूरिया खाद उपलब्ध न करवाई जाए।
o मंडी के आढ़ती की रोजी-रोटी पर हमला करो – आढ़ती का कमीशन 2.5 प्रतिशत से काटकर 46 रुपया क्विंटल कर दो, ताकि धीरे-धीरे काम बंद हो जाए।
o राईस मिलर के व्यवसाय में गतिरोध पैदा करो ताकि वो MSP पर खरीदे किसान के धान की खरीद व मिलिंग ही कम मात्रा में करें।