
मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे जेपी नड्डा शुक्रवार को ठाणे स्थित एक गुरुद्वारे में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में नेता पहुंचे, तो कीर्तन में खलल पड़ गया और इससे वहां मौजूद सेवादार भडक़ गए। सेवादारों की नाराजगी के बीच ही जेपी नड्डा वहां से भाजपा नेताओं के साथ निकल गए। गुरुनानक जयंती पर वह तिनहट नाका इलाके में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे थे। नानक जयंती के चलते यहां बड़े पैमाने पर भीड़ थी और सेवादारों का कहना है कि जेपी नड्डा के साथ तमाम नेता पहुंचे थे। इसके चलते कीर्तन में खलल पहुंचा। जेपी नड्डा के साथ ठाणे शह के विधायक और भाजपा कैंडीडेट संजय केलकर, ठाणे शहर के भाजपा अध्य़क्ष संजय वाघुले, विधान परिषद के मेंबर निरंजन डावखरे समेत कई नेता मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार गुरुद्वारे में दर्शन करने और मत्था टेकने के बाद वह भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर के लिए खड़े हो गए थे।









