आज समाचारपंजाब

अमृतसर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद

अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से होने वाली नार्को तस्करी और हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वोलोन पाउडर, 1 ग्लॉक 9 एमएम (ऑस्ट्रिया में निर्मित) और 1 पिस्तौल .32 बोर जब्त की है। अमृतसर के मोहकमपुरा थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button