Amazon लाया 85 इंच तक के SmartTV और Soundbar, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। Amazon ने अपने Fire TV लाइनअप को बढ़ाते हुए Fire TV Omni Mini-LED, Fire TV Soundbar Plus और अपग्रेडेड Fire TV 4 सीरीज को लांच किया है। कंपनी के ये नए मॉडल बेहतर पिक्चर क्वालिटी, साउंड और यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। Fire TV Omni Mini-LED सीरीज में QLED Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। ये टीवी 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज में आते हैं। इनमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 1344 डिमिंग जोन हैं। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ का सपोर्ट है। यह पिक्चर सेटिंग्स को AI की मदद से एडजस्ट कर लेता है। इसमें बिल्ट-इन लाइट और कलर सेंसर दिया गया है। इसमें कई गेमिंग फीचर्स भी हैं। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी यहां पर दी गई है। Fire TV Omni Mini-LED सीरीज की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत (via) USD 819.99 (लगभग 62,000 रुपए) से शुरू है।
Amazon Fire TV 4-Series features=टीवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Fire TV 4 सीरीज को अपडेट किया है। इसमें कंपनी ने 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी पेश किए हैं। इनमें अल्ट्रा स्लिम बेजल दिए गए हैं। टीवी में 4K UHD, HDR10, HLG, और Dolby Digital Sound का सपोर्ट भी है। साउंड के लिए 8W को दो स्पीकर इसमें मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट यहां दिए गए हैं। जिसमें 3 HDMI 2.0, एक HDMI 2.1, एक Ethernet, एक USB, केबल, IR Emitter, और हेडफोन जैक भी शामिल है। यह FireOS पर रन करते हैं। जिसमें Fire TV Search, स्मार्ट कंट्रोल और Ask Alexa जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Amazon Fire TV 4 सीरीज की कीमत USD 329.99 (27,877 रुपए) से शुरू है।








