
चंडीगढ़
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब अपने हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर देश के लिए आदर्श राज्य बनकर उभरा है। पंजाब पुलिस में 1205 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मार्च 2022 से अब तक नौजवानों को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 48000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां देने के इस व्यापक अभियान की बदौलत पंजाब के हर गांव में अब कम से कम एक सरकारी कर्मचारी नियुक्त हुआ है, जो हम सभी के लिए गर्व और संतोष की बात है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नौजवानों को सरकारी नौकरियां देने के इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि वे राज्य की सामाजिक आर्थिक तरक्की में सरगर्मी से हिस्सा लें सकें।
नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पण भावना से निभाने का आह्वान करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी गर्व के लिए गर्व की बात है कि आप देश के सबसे अनुशासित और शानदार पुलिस बल का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली है, सरकार का उद्देश्य स्थिरता लाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और रोजगार के बेहतर अवसर पैदा हुए हैं और हम इन लक्ष्यों को हासिल करने के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 1746 नए कांस्टेबलों में से आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 1205 उम्मीदवारों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ जिलों में चुनाव आचार संहिता और अन्य कारणों से बाकी नियुक्ति पत्र अभी जारी नहीं किए जा सके हैं, लेकिन इन्हें जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकता है और पंजाब सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अरविंद केजरीवाल कहा कि यह बहुत ही गर्व व संतुष्टि की बात है कि सभी नौकरियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके सेए बिना किसी सिफारिश के दी गई हैं।









