अंतर्राष्ट्रीयमनोरंजन
डेनमार्क की विक्टोरिया ‘मिस यूनिवर्स 2024’, भारत की रिया सिंह टॉप-12 से बाहर

डेनमार्क की कंटेस्टेंट विक्टोरिया कजीर ने ‘मिस यूनिवर्स 2024’ का खिताब जीता। इसी के साथ उन्होंने ताज जीतने वालीं डेनमार्क की पहली महिला का गौरव भी हासिल कर लिया। 21 साल की विक्टोरिया ने करीब 125 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए 2024 की ‘मिस यूनिवर्स’ का क्राउन पहना। यह ब्यूटी पेजेंट मैक्सिको सिटी के एरिना सीडीएमएक्स में आयोजित किया गया था।
भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली रिया सिंह टॉप-12 से बाहर हो गई थीं। इस प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों से हिस्सा लिया था। रिया सिंह इससे पहले इसी साल मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट की भी विजेता रहीं थीं। भारत के पास इस साल चौथी बार इस खिताब को जीतने का मौका था।









