आज समाचार

घोटालों से लूटी भारत की तिजोरी; बीजेपी का गांधी परिवार पर वार

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद निम्न स्तर की थी। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को ‘तिजोरी’ लाना और उसके इर्द-गिर्द ड्रामा करना शोभा नहीं देता। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि ‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस को चौपट। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी को ‘पोपट’ नाम दिया था।

कई सालों से ‘तिजोरी’ लूटने वाले लोग अब ‘तिजोरी’ का मतलब सुरक्षित मानते हैं। गांधी परिवार पर वार करते हुए पात्रा ने कहा कि इस परिवार ने वर्षों से भारत की ‘तिजोरी’ लूटी है। उन्होंने कई घोटाले करके भारत को लूटा। मां (आरोपी नंबर 1) और बेटा (आरोपी नंबर 2) जमानत पर बाहर हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए और अनुमान है कि एक अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button