भारतवंशी भट्टाचार्य टीम ट्रंप में, डोनाल्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

वाशिंगटन
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी को बड़ी जिम्मेदारी दी। ट्रंप ने भारत के कोलकाता में जन्मे डाक्टर जय भट्टाचार्य को अमरीकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ (एनआईएच) का डायरेक्टर नियुक्त किया है। जय की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे डाक्टर जय भट्टाचार्य को एनआईएच के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट करके बहुत प्रसन्नता हो रही है। डा. भट्टाचार्य रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर देश के मेडिकल रिसर्च की दिशा में काम करेंगे, जिससे देश के हेल्थ सिस्टम सुधार आएगा।
अपनी इस नियुक्ति पर डा. जय भट्टाचार्य ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे एनआईएच का डायरेक्टर नियुक्त किया है। इसके लिए मैं खुद को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हम अमरीकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, ताकि वे फिर से भरोसे के लायक हों और अमरीका को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए उत्कृष्ट काम करने करेंगे।









