आज समाचार

पुलिस ने ग्रेनेड से हमला करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

फिरोजपुर

पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुमटाला पुलिस चौकी पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। यह एक प्रकार का नार्को-टेरर मॉड्यूल है। इस ऑपरेशन में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आरोपी अमरीका में रह रहे आतंकी हैप्पी पासिया और ड्रग तस्कर सरवन भोला से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी बग्गा सिंह और अमृतसर ग्रामीण निवासी पुष्कर सिंह उर्फ सागर के रूप में हुई है।

दोनों पर 9 जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह हमला राज्य में आतंक फैलाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथगोला और दो अत्याधुनिक पिस्तौल भी बरामद की हैं। इसके अलावा कई संदिग्ध दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button