आज समाचार

महाकुंभ मेले में फिर लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

महाकुंभनगर। महाकुंभनगर के सेक्टर 19 के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक शिविर में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी हैं। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई है। हालांकि अग्निशमन के जवान आग बुझाने में लगे हैं। लगभग एक दर्जन अग्निशमन की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नही है। उन्होंने बताया कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button