आज समाचार

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, केनरा बैंक के मैनेजर समेत 6 लोगों की मौत

Road Accident: झारखंड में गिरीडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में केनरा बैंक के मैनेजर समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि लटकटो पुलिस पिकेट के समीप मंगलवार की देर रात बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्टर में ईसरी बाजार के केनरा बैंक के बैंक मैनेजर सोमेश चंद्रा समेत छह लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद डुमरी के अनुमंल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के छंछदो गांव निवासी बबलू टुडू (26) धावाटांड गांव निवासी हुसैनी मियां (55), बिहार के मुंगेर जिला निवासी सोमेश चंद्रा (40), गोपाल कुमार और गुलाब कुमार समेत एक अन्य शामिल हैं। हालांकि स्कार्पियो पर सवार छठे मृतक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। स्कार्पियो पर सवार सभी लोग मुंगेर के रहने वाले थे लेकिन उनका घर निमियाघाट थाना इलाके के ईसरी बाजार के नगरी में भी था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button