चिट्टा तस्करी का आरोपी अधिकारी सस्पेंड, खेप के लिए इनके बैंक खातों से भुगतान

चिट्टा तस्करी का आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी डीम सस्पेंड किया गया है। शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के रैकेट में शामिल आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद शिमला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट ई-सोमसा विभाग को भेजी दी है। चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद ई-सोमसा विभाग की ओर से आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान को डिमड सस्पेंशन की गई है। गौर हो कि उत्तर भारत में चिट्टा तस्करी का रैकेट फैलाने वाले शाह गैंग की गिरफ्तारी के बाद शिमला पुलिस ने शाह गैंग की मनी ट्रेल से तार जुडऩे के बाद आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी ने चिट्टे की खेप मंगवाने के लिए मां-बाप के अलावा पत्नी के बैंक खातों से चिट्टे का भुगतान किया है। आरोपी अधिकारी कोटखाई से ट्रांसफर होने के बाद कुछ समय पहले शिमला आया था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी ने चिट्टे की खेप मंगवाने के लिए अपने माता-पिता और पत्नी के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था। इस वजह से आरोपी अधिकारी के परिजनों को भी पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार किया गया आरोपी तहसील वेलफेयर आफिसर शिमला में चिट्टे का नेटवर्क चलाने वाले विजय सोनी अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी अधिनियम में शामिल है, के साथ चिट्टा तस्करी में शामिल था। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ड्रग तस्करों को ठहराने के आलावा अन्य इंतजाम करता था। शिमला पुलिस को आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी के बारे शिकायतें मिली थीं। आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान शिमला जिला में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है। उधर, ई-सोमसा विभाग की निदेशक किरण भड़ाना का कहना है कि शिमला पुलिस की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की रिपोर्ट ई-सोमसा विभाग के प्रधानसचिव को भेज दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी को डिमड सस्पेंशन किया गया है।








