आज समाचार

श्रीलंका नौसेना ने अवैध शिकार के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामनाथपुरम। श्रीलंका की नौसेना (Navy) ने शनिवार आधी रात को अपने क्षेत्रीय जल में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पांच भारतीय मशीनीकृत मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर जब्त कर लिए। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए रविवार को यहां कहा कि रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना (Navy) ने उन्हें मन्नार के उत्तर में समुद्र से मछली पकड़ते समय गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग से अनिवार्य टोकन प्राप्त करने के बाद मछुआरों के साथ 500 से अधिक नावें रामेश्वरम मछली पकड़ने वाली घाट से नियमित मछली पकड़ने के लिए समुद्र में रवाना हुई थीं। मछुआरों को जब्त की गई नौकाओं के साथ तलाईमन्नार बंदरगाह ले जाया गया जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई समुद्री बलों ने इस साल अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 18 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button