चितकारा यूनिवर्सिटी में ‘चितकारा लिट फेस्ट’ कार्यक्रम का आगाज

चितकारा यूनिवर्सिटी में चितकारा लिट फेस्ट के तीसरे संस्करण का आय़ोजन शानदार तरीके से संपन्न हो गया। इस आयोजन में साहित्यकारों, कहानीकारों और विचारकों ने हिस्सा लिया। अपनी शुरुआत के तीन सालों में ही इस फेस्ट ने इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना ली है जो कि बौद्धिक बहस, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्सव का पर्याय बन गया है। चितकारा यूनिवर्सिटी के हिमाचल प्रदेश और पंजाब परिसरों में तीन दिनों तक चले कार्यक्रम का समापन चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
इस फेस्ट में प्रभावशाली वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जिसमें पैनल चर्चा और बुक साइनि़ंग आदि कार्यक्रम शामिल थे। जीवंत स्टालों, इंटरेक्टिव सत्रों ने आउटडोर एरिया में उत्सव के अनुभव को और अधिक विस्तृत बना दिया। इसमें छात्रों ने भी विभिन्न साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। महोत्सव के प्रभाव के बारे में विचार व्यक्त करते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर डा. मधु चितकारा ने कहा किए चितकारा लिट फेस्ट एक ऐसा मंच बन गया है जहां विचारों को उड़ान मिलती है, कहानियों को नया अर्थ मिलता है और साहित्य जुड़ाव और प्रेरणा का एक शक्तिशाली स्रोत बन जाता है। छात्रों, शिक्षकों और साहित्य की जानी मानी हस्तियों के अपने उत्साह से हमारी संवाद को बढ़ावा देने ए रचनात्मकता और बौद्धिक विचारों के आदान प्रदान करने करके लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। रचनात्मकता और बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए चितकारा लिट फेस्ट एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है।








