आज समाचार

Airtel ने Apple के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल और एप्पल ने एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल ग्राहकों को एप्पल टीवी प्लस और एप्पल म्यूजिक की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 999 रुपए से शुरू होने वाले सभी होम वाई-फाई प्लान के ग्राहकों को एप्पल टीवी प्लस के कॉन्टेन्ट का एक्सेस मिलेगा, जिसे वे चलते-फिरते भी मल्टीपल डिवाइसेस पर स्ट्रीम कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, 999 रुपए या उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को एप्पल टीवी प्लस की सुविधा मिलेगी और वे 6 महीने तक फ्री एप्पल म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का संग्रह उपलब्ध होगा।

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरटेल ग्राहक अब विशेष रूप से एप्पल टीवी प्लस के प्रीमियम और आकर्षक ड्रामा, कॉमेडी सीरीज़, फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज़, बच्चों और परिवार के लिए मनोरंजक कॉन्टेन्ट का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, एप्पल म्यूजिक की अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में मौजूद अद्वितीय म्यूजिक लाइब्रेरी, एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button