आज समाचार

बच्चों को अडॉप्ट करने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित अडॉप्शन कमेटी की अध्यक्षता की। बैठक में तीन बच्चों के गोद दिए जाने का लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने गोद लेने के लिए आवेदन करने वाले तीन परिजनों का साक्षात्कार लिया। उनसे परिवारिकए वैवाहिकए कामकाज व कार्यशैली की जानकारी हासिल की। परिजनों के कागजातों की जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि किसी भी परिजन को यदि बच्चा गोद लेना है कि वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन क्रमांक के अनुसार उनको बच्चा गोद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चा गोद देने से पहले प्रशासन अपनी तसल्ली करता है कि परिवार बच्चे की परवरिश करने में सक्षम है या नही। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमारी टीम आवेदक के घर जाकर स्थिति की जानकारी हासिल करती है और गांव के लोगों से परिवार के व्यवहार का पता भी लगाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि गोद लेने के लिए आवेदन पत्र भरना होगाए जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारीए आयए और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे।

आवेदन के समय आवेदक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, आय प्रमाण पत्र फॉर्म 16, विवाह प्रमाण पत्र शादी का सर्टिफिकेट, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता घर पर आएंगे और आपके परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जहां आपकी गोद लेने की योग्यता और क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि आपको एक बच्चा गोद लेने के लिए चुना जाता है, तो आपको बच्चे के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी और आप बच्चे से मिलेंगे। जब आवेदक बच्चे को गोद लेने के लिए तैयार हैंए तो आपको एक गोद लेने का समझौता करना होगाए जिसमें आपके अधिकार और जिम्मेदारियां शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button