आज समाचार

लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र की फडऩवीस सरकार ने सेहत के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि बदलती जीवनशैली के चलते कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब यह बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आबिटकर ने कहा कि हमने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार से अनुरोध किया था कि 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त में कैंसर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है और जल्द ही सरकार इसे लागू करेगी। खासकर बच्चों में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह योजना अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button