आज समाचार

श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिए 14 भारतीय मछुआरे

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार रात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और एक मछली पकडऩे वाली नाव जब्त की। यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में दी। बयान में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां देश के उत्तरी प्रांत मन्नार के तटवर्ती जलक्षेत्र में हुईं।

नौसेना ने कहा कि जब्त नाव और मछुआरों को मन्नार लाया गया तथा आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया। इन नवीनतम गिरफ्तारियों के साथ, श्रीलंकाई नौसेना ने 2025 में अपने जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के लिए कुल 19 भारतीय मछली पकडऩे वाली नौकाओं को जब्त किया है और 145 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने दोहराया कि वह विदेशी जहाजों द्वारा अवैध रूप से मछली पकडऩे को रोकने के लिए अपने जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चला रही है, तथा स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इसके प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button