अंतर्राष्ट्रीय
नारनौल के मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने पर विवाद, ट्रस्ट प्रधान समेत छह पर केस

नारनौल के गांव ब्राह्मणवास नौ स्थित प्रसिद्ध मंदिर से बाबा रामेश्वरदास प्राचीन आदमकद मूर्ति चोरी हो गई। चोरी का आरोप ट्रस्ट के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों पर लगा है।
बाबा रामेश्वरदास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने बाबा रामेश्वरदास मंदिर की समाधि पर स्थापित प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने के मामले में छह नामजद व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।









