फिरोजपुर में रिश्वत लेते पकड़ा कानूनगो, जमीन के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए, विजिलेंस ब्यूरो ने धरा

फिरोजपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर जिले की शेरपुर उपतहसील में तैनात फील्ड कानूनगो अवतार सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। 25000 इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कानूनगो को जिला संगरूर की तहसील धुरी के गांव मलकू पट्टी के निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसने अपने परिवार की कृषि योग्य भूमि को सभी कानूनी उत्तराधिकारियों के बीच वितरित करने के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अवतार सिंह ने उससे पहले ही 18000 रुपए रिश्वत ले ली है तथा उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए 25000 रुपए की और मांग कर रहा है।
प्रारंभिक जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।







