आज समाचार

तुच्छ मुद्दा आगे न बढ़ाएं, यहीं करें खत्म, महाराष्ट्र प्रोटोकॉल विवाद पर बोले सीजेआई बीआर गवई

नई दिल्ली

देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने प्रोटोकॉल वाले मामले को आगे न बढ़ाने की अपील की है। महाराष्ट्र प्रोटोकॉल विवाद पर गवई ने कहा, ‘एक तुच्छ मुद्दे को अधिक नहीं बढ़ाना चाहिए। इसे लेकर खेद व्यक्त कर दिया गया। यह मामला अब बंद है। सभी से इस मुद्दे को शांत करने का आग्रह है।’ सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी प्रेस नोट में जोर देकर कहा गया कि इस तरह के छोटे मामलों पर अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। दरअसल, महाराष्ट्र के मूल निवासी न्यायमूर्ति गवई रविवार को सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आए थे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त सहित राज्य के प्रमुख अधिकारी अनुपस्थित रहे थे, जिसकी काफी आलोचना हुई।

प्रोटोकॉल फॉलो न होने के मुद्दे की मीडिया पर जोरशोर से चर्चा होने लगी थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी चीफ जस्टिस गवई के विचारों को दोहराते हुए कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरों के बगल में उपराष्ट्रपति की तस्वीर नहीं होने को लेकर दुख जताया था। धनखड़ ने कहा कि वह भी एक तरह से प्रोटोकॉल के पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि आपने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीर देखी होगी, लेकिन उपराष्ट्रपति की नहीं। अपना कार्यकाल समाप्त होने पर मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे उत्तराधिकारी की तस्वीर जरूर हो। बता दें कि सीजेआई गवई ने सीनियर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर खुलकर अपनी निराशा व्यक्त की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button