आज समाचार

ऑपरेशन सिंदूर तो बस छोटी सी जंग, खडग़े ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उठाए सवाल

नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खडग़े ने ऑपरेशन सिंदूर को बस छोटी सी जंग बताया है। मल्लिकार्जुन खडग़े ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘बस एक छोटी-सी जंग’ बताते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले ही खतरे की आशंका थी। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पीएम मोदी इसलिए नहीं गए, क्योंकि खबर थी कि वहां गड़बड़ हो सकती है।

आपने (मोदी) पर्यटकों को जाने से मना क्यों नहीं किया? पहलगाम में मोदी सरकार ने पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत को परेशान करना चाहता है, क्योंकि वे कमजोर हैं और उन्होंने चीन के समर्थन से देश पर हमला करने की कोशिश की है। हमारा देश ऐसी चीजों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। हम इस पर एकजुट हैं। इसलिए हमने अपने देश का विरोध करने वालों के खिलाफ लड़ाई में सरकार को समर्थन दिया है। देश महत्वपूर्ण है, उसके बाद धर्म, जाति और अन्य चीजें आती हैं। मल्लिकार्जुन ने ऐसे वक्त पर ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी पर सवाल उठाया है, जब दुश्मन देश इससे कांप रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button