आज समाचार
हर भारतीय 4.8 लाख का कर्जदार

भारत के हर व्यक्ति पर औसतन 4.8 लाख रुपए का कर्ज है। मार्च 2023 में यह 3.9 लाख रुपए था। बीते दो साल में इसमें 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी दो साल में हर भारतीय पर औसतन 90,000 रुपए का कर्ज और बढ़ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जून 2025 की फायनांशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसका मतलब यह है कि लोग पहले से ज्यादा उधार ले रहे हैं।
इसमें होम लोन, पर्सनल लोन, के्रडिट कार्ड का बकाया और अन्य रिटेल लोन शामिल हैं। नॉन-हाउसिंग रिटेल लोन जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड बकाया में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ये लोन टोटल डोमेस्टिक लोन का 54.9 फीसदी हिस्सा है।








