आज समाचार

MG Motor ने भारत लांच की अपनी नई EV कार Cyberster, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। MG Motor ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster लांच की है। MG ने अपीन इस कार में डुअल मोटर के साथ 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि यह उसकी सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार है। कीमत की बातद करें तो MG Cyberster का प्राइस 74.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है।

MG की इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में 77 kWh अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 580 किलोमीटर की है। यह ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ है जो 510 PS और 725 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है।

फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में अलग दिखने वाली LED लाइटिंग दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के रियर में पूरी चौड़ाई पर इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स के साथ LED लाइट बार है। इसके इंटीरियर में ट्रिपल डिस्प्ले इंटरफेस दिया गया है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन और 7 इंच प्रत्येक के दो डिजिटल पैनल हैं। इन स्क्रीन्स से रियल-टाइम व्हीकल डेटा, एंटरटेनमेंट और सेटिंग्स का एक्सेस मिलता है। इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button