आज समाचार

कांग्रेस सांसद आर. सुधा के गले से सोने की चेन झपट ले गए स्कूटी सवार, गृह मंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस की सांसद आर. सुधा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में उनके साथ हुई चेन झपटमारी की घटना की शिकायत की है। तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से लोकसभा सांसद आर सुधा के साथ सोमवार सुबह पोलैंड दूतावास के पास चेन झपटमारी की घटना हुई जिसमें उन्हें मामूली चोट भी आई है। आर सुधा ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि वह पिछले एक साल से राष्ट्रीय राजधानी में तमिलनाडु हाउस में रह रही हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक आधिकारिक आवास नहीं मिला है। वह नियमित रूप से संसदीय कार्यवाही और समिति बैठकों में भाग लेती हैं।

उन्होंने कहा कि समय मिलने पर वह सुबह की सैर के लिए निकलती हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब छह बजे वह और राज्यसभा की एक अन्य सांसद रजती के साथ सैर के लिए निकलीं। पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति उनकी गले से सोने की चेन झपट ली। स्कूटी सवार व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था।

कांग्रेस सांसद ने बताया की घटना के कुछ देर बाद दोनों को दिल्ली पुलिस की गश्ती वैन दिखी जिसे घटना की जानकारी दी गई। आर. सुधा के मुताबिक पुलिस वालों ने उन्हें लिखित शिकायत दर्ज करने और संबंधित पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने दिल्ली में सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने गृह मंत्री से इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button