आज समाचार

जरूरतमंदों को घर बनाने के लिए मिली जमीन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दी सौगात

चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बांद 55 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश और प्रदेश के गरीबों के लिए ठोस कार्य नहीं किए। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब व्यक्ति और अधिक गरीब होता चला गयाए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के लाभार्थियों को आवंटन पत्रों के वितरण तथा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट देने के नाम पर सिर्फ सपना दिखाया, न ही उन्हें कागजात दिए गए और न ही कब्जा मिला। इसके विपरीत, वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट के कागजात और कब्जा देकर उनका सपना साकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजनाएं कभी धरातल पर नहीं उतरती थीं। जब चुनाव आते थे, तभी घोषणाएं होती थीं।

2014 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर नहीं पहुंचता था। महिलाएं लकड़ी के धुएं से परेशान रहती थीं, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कभी उनकी चिंता नहीं की। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 4-4 दिन तक लाइनों में लगना पड़ता था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से घरों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। अभी तक 18 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में क्या स्थिति थी, वो सब जानते हैं। महिलाओं को कितनी तकलीफें उठाकर दो-दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था, लेकिन 55 साल तक शासन करने वाले नेताओं ने महिलाओं की इस पीड़ा को कभी नहीं समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल और स्वच्छ जल पहुंचाने की व्यवस्था कर महिलाओं को बहुत बड़ा लाभ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button