आज समाचार

फिर जेल से बाहर आया बलात्कारी बाबा, इस बार 40 दिन की मिली पैरोल

नई दिल्ली। रोहतक की सुनारिया जेल में रेप केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। सजा मिलने के बाद से यह 14वीं बार है जब राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया है। इससे पहले राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से 20 दिन पहले ही उसे जेल से बाहर भेज दिया गया था।

बता दें, गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड का दोषी है और कारावास की सजा भुगत रहा है। इससे भी पहले हरियाणा चुनाव के दौरान 30 दिन की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम को छोड़ा गया था। यह पैरोल अक्टूबर 2024 में हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले दी गई थी। इस तरह पिछले 4 साल में वह कुल 14 बार जेल से बाहर आया है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में दो शिष्याओं से रेप का दोषी पाया गया था और 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पंचकूला के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने साल 2019 में उसे और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार हत्याकांड के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। राम रहीम चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की हाई सिक्योरिटी सुनारिया जेल में बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button