लॉरेंस के गुर्गों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद दबोचे दो बदमाश, पीजी में छिपे थे दोनों गैंगस्टर

डेराबस्सी पुलिस ने गुलाबगढ़ रोड स्थित एक पीजी में छिपकर रह रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जब पुलिस इन्हें पकडऩे पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर घायल हो गया। इसकी पहचान राजस्थान निवासी सुमित बिश्नोई के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी पंकज के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डी सौरव जिंदल और डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़, इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुलाबगढ़ रोड स्थित एक पीजी के पहले मंजिल पर कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर मौजूद गैंगस्टरों ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुमित बिश्नोई घायल हो गया। इसके बाद दोनों बदमाशों को काबू में ले लिया गया।
उनके पास से एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सुमित बिश्नोई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राजस्थान के हनुमानगढ़ में महावीर नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या की थी। राजस्थान पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया थाए जबकि सुमित फरार चल रहा था। वह 22 तारीख से डेराबस्सी में पंकज के साथ छिपा हुआ था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे और डेराबस्सी में उनकी क्या योजना थी। वहीं, डेराबस्सी पुलिस ने गुलाबगढ़ रोड स्थित एक पीजी में छिपकर रह रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।








