आज समाचार

डेराबस्सी में सीएम-वित्त मंत्री के फूंके पुतले, मांगें न मानने पर भडक़े कर्मचारी और पेंशनर, जमकर किया प्रदर्शन

डेराबस्सी

पंजाब मुलाजिम और पेंशनर्स सांझा फ्रंट द्वारा 28 जुलाई को हुई ऑनलाइन मीटिंग में लिए गए फैसलों को लागू करवाने की मांग और सरकार द्वारा बार-बार मीटिंग तय कर रद्द करने के विरोध में आज डेराबस्सी में जोरदार रोष रैली निकाली गई। यह रैली सूबा कनवीनर सुखदेव सिंह सैणीए बाज सिंह खैहरा और करम सिंह धन्नोआ की अगुवाई में तहसील परिसर के बाहर बस स्टैंड के सामने आयोजित की गई। रैली के बाद मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री पंजाब के पुतले फूंके गए। रैली को संबोधित करते हुए सुखदेव सिंह सैणी ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री लगातार फ्रंट को मीटिंग का समय देकर भी उससे मुकर रहे हैं, जो कर्मचारियों के साथ धोखा है। बाज सिंह खैहरा ने सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने और सभी वर्गों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। करम सिंह धन्नोआ ने ज़ोर दिया कि 31 दिसंबर 2015 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन को 2.59 के गुणांक से संशोधित किया जाए।

अन्य वक्ताओं ने मांग की कि 66 महीनों का बकाया एरियर एकमुश्त दिया जाए, महंगाई भत्ते की सभी पिछली किश्तें और 13 प्रतिशत डीए केंद्र सरकार की तजऱ् पर दिया जाए, 200 का जनजीवन कर बंद किया जाए, पंचम वेतन आयोग का दूसरा भाग तुरंत लागू किया जाए और ग्रामीण भत्ता समेत सभी भत्तों को बहाल किया जाए। रैली में एनडी तिवाड़ी, गुरविंदर सिंह, सवर्ण सिंह, करम चंद, करतारपाल, प्रवीण कुमार, मंगत राम, बलवीर सिंह, शीला देवी, हरविंदर सिंह, राजेश कुमार, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, तरसेम लाल, निरवैल सिंह, बलबीर और महिंदर जैसे नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button