आज समाचार
कांग्रेस महिला सांसद आर सुधा के गले से चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने यहां चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा की चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु से कांग्रेस की सांसद आर. सुधा सोमवार को तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी और इस दौरान उनके गर्दन पर खरोंच भी आई थी। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सांसद की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है। शेष जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।





